पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Continue Counseling For Seats In Private Colleges

पीएमटी काउंसलिंग: प्राइवेट कॉलेजों की सीटों के लिए काउंसलिंग जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। गांधी मेडिकल कॉलेज में स्टेट कोटे की खाली सीटों के लिए चल रही एआईपीएमटी काउंसलिंग में बुधवार को विभिन्न वर्गों के 100 से ज्यादा छात्रों को सीटें आवंटित की गईं। इसके साथ ही निजी मेडिकल कॉलेजों में सरकारी कोटे की खाली सीटों को भरने एसटी, एससी, ओबीसी और अनारक्षित वर्ग के छात्रों की स्क्रूटनी कर, सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई, जो रात 11 बजे तक जारी रही।
काउंसलिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. एनएम श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को एसटी कोटे की खाली रही 96 सीटें एससी वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षित की गई थी। इन सीटों पर बुधवार को एससी और ओबीसी वर्ग के छात्रों को काउंसलिंग कर एडमिशन दिए हैं। उन्होंने बताया कि एससी और ओबीसी वर्ग के छात्रों की काउंसलिंग में ज्यादा समय लगने के कारण देर शाम अनारक्षित वर्ग के छात्रों की काउंसलिंग शुरू कर 6 छात्रों को सीटें आवंटित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस की एक भी सीट खाली नहीं बची है। प्राइवेट कॉलेजों में सरकारी कोटे की खाली सीटों काे भरने काउंसलिंग की जा रही है, जो रजिस्ट्रेशन करा चुके सभी छात्रों की काउंसलिंग के बाद खत्म होगी।
रोज हुआ हंगामा
अब तक हुई काउंसलिंग में रोज हंगामा हुआ है। यह हंगामा खाली सीटों की जानकारी कैंडिडेट्स को समय पर उपलब्ध नहीं कराने के कारण होता रहा है। काउंसलिंग अधिकारियों पर जानबूझकर जानकारी छिपाने के आरोप भी छात्राें और अिभभावकों द्वारा लगाए गए हैं।
हंगामे का कारण यह भी रहा कि आरक्षण श्रेणी के वििभन्न वर्गों की खाली सीटें दूसरे वर्ग में बदलने का विरोध किया जाता रहा है। एसटी वर्ग द्वारा काउंसलिंग के बाद भी खाली बची सीटों काे भरने के लिए कट ऑफ को कम करने की मांग की गई थी। यह मांग नहीं मानी गई और शेष बची 88 सीटों को एससी वर्ग में ट्रांसफर कर दिया गया।