पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Continued Impressive Performance Of The State In The National Games

नेशनल गेम्स में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन जारी, जीते सात और पदक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिरुअनंतपुरम/भोपाल. मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का 35वें नेशनल गेम्स में पदक जीतने का अभियान जारी है। बुधवार को प्रदेश के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य सहित कुल सात पदक और जीते, जिससे मप्र की पदक संख्या 63 पहुंच गई है। इसी के साथ मप्र ने गुवाहाटी नेशनल गेम्स में जीते पदकों की बराबरी कर ली है।

गुवाहाटी नेशनल गेम्स में मप्र ने 63 पदक जीते थे। दिन का एक मात्र सोना सी-4 से आया। यह स्वर्ण नफीस कुरैशी, अरुण नंदाल, समानंद सिंह और अंकित पचौरी की चौकड़ी ने जीता। कयाकिंग-कनोइंग से तीन रजत और एक कांस्य पदक भी आया। दिन का एक और रजत वूशू से आया। यह रजत पूर्वी ने जीता। एक अन्य कांस्य पदक जूडो में आकाश तत्वाले ने जीता।