पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बहू ने समय पर नहीं दिया नाश्ता, तो हैवान बन गए ससुराल वाले और...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। पति, सास-ससुर और देवर अक्सर दहेज की मांग को लेकर पीटते हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने मेरी पिटाई केवल नाश्ते में देरी होने का बहाना बनाकर की। इसके बाद मुझे छत से फेंक दिया गया। यह कहना है चिरायु अस्पताल में भर्ती समरीन का। शुक्रवार को समरीन को उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर छत से फेंक दिया था। इस मामले में शनिवार को पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, सास और चाचा ससुर की तलाश कर रही है।

चिरायु अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती समरीन के सिर, पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। उसे सांस लेने में हो रही तकलीफ को देखते हुए डॉक्टर सी-पेप से कृत्रिम ऑक्सीजन दे रहे हैं। चिरायु अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अजय गोयनका ने बताया कि समरीन के सिर में गंभीर चोटें हैं। उसे ठीक होने में करीब डेढ़ सप्ताह लगेगा।

इधर, कोहेफिजा पुलिस ने समरीन के पति मेहताबुद्दीन उर्फ मेहताब, देवर आफताब, सास दुर्बाना बेगम, ससुर बख्तियार खान और चाचा ससुर मुमताज के खिलाफ हत्या के प्रयास और दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मेहताब, आफताब और बख्तियार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में समरीन ने बताया कि पति एवं अन्य लोग दहेज के लिए उसे प्रताडि़त करते थे। वह एक बार मायके से 50 हजार रुपए भी लेकर आई थी। इसके बाद उनकी मांग और बढ़ती चली गई। शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ और मारपीट कर मेहताब ने उसे छत से फेंक दिया।

महिला के सिर, पैर और हाथ में आई है गंभीर चोट। शनिवार को पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया।