पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Crunchy Warehouse Fire, Fire Brigade Immediately Phuchi

कुरकुरे के गोदाम में लगी आग, तुरंत पहुची फायर ब्रिगेड, बड़ा हादसा टला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. ईदगाह हिल्स के प्रभु नगर में एक मकान के भूतल में बने कुरकुरे (स्नेक्स) के गोदाम में आग लग गई। आग शार्ट सर्किट से लगना बताया गया है। आग पर समय रहते काबू कर लेने से बड़ा हादसा टल गया।
शाहजहांनाबाद पुलिस के मुताबिक प्रभु नगर निवासी कैलाश आहूजा ने अपने घर के भूतल में कुरकुरे का गोदाम बना रखा है। मकान की पहली मंजिल पर कैलाश अपने परिवार के साथ रहते हैं। कैलाश लोडिंग ऑटो से आसपास के क्षेत्र में कुरकुरे की सप्लाई करते हैं।
शनिवार की शाम करीब सवा चार बजे गोदाम से धुंआ निकलना शुरू हुआ था। कैलाश ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को आग की सूचना दी थी। फायर ब्रिगेड की दो दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में कुरकुरे के अलावा रखा अन्य सामान भी राख हो गया। आग से हुए नुकसान का खुलासा नहीं हो सका है।