पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डांस इंडिया डांस : फायनल राउंड तक पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. साकेत नगर में रहने वालीं दो नन्हीं बालिकाएं अपने नृत्य की कला से पूरे देश में अपना नाम रोशन कर रही हैं। कक्षा 5 में अलग-अलग स्कूलों में पढ़ने वालीं इन दोनों छात्राओं की उम्र सिर्फ 10 वर्ष है। पिछले दिनों टीवी पर आने वाले सीरियल डांस इंडिया डांस के लिए वह दो राउंड पार करने के बाद तीसरे राउंड में फायनल तक पहुंचीं।
केजी वन से मिला प्रोत्साहन
हर्षिता श्रीवास और रिचा परिहार नाम की इन छात्राओं को बचपन से ही नृत्य का काफी शौक रहा। हर्षिता सेंट जेवियर स्कूल बरखेड़ा में और रिचा सेंट थेरेसा स्कूल पिपलानी में पढ़ती हैं। बचपन में जब ढंग से बैठना भी नहीं जानती थीं, तब टीवी में नृत्य को बड़े ध्यान से देखती थीं।
डांस के प्रति एकाग्रता को परिवार के सदस्यों ने काफी गंभीरता से िलया और केजी वन कक्षा से ही इसके लिए काफी प्रोत्साहित किया। उसी का नतीजा है कि वह बच्चों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय कार्यक्रम डांस इंडिया डांस के फायनल राउंड तक इतनी कम उम्र में पहुंच गईं।
हर्षिता और रिचा के अनुसार पहला राउंड भोपाल, दूसरा जबलपुर और तीसरा व फायनल राउंड इंदौर में हुआ था। जजेस ने कुछ टिप्स देकर दोबारा इसमें भाग लेने को कहा है। दोनोंं बालिकाएं प्रशिक्षण ले रही हैं और उम्मीद है कि भोपाल की यह दोनों बेटियां जल्दी ही डांस इंडिया डांस में नजर आएंगी। लोगों को इसका इंतजार है।