पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। विदेशी धरती पर भी भारतीय नि:शक्त क्रिकेट टीम का नाम रोशन कर चुके गुरुदास राउत को अपने ही प्रदेश में सम्मान नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने पाकिस्तान समेत कई जगह टीम को सीरीज जितवाई, लेकिन मप्र शासन की तरफ से उन्हें कोईमदद नहीं मिली।इस कारण वे अब नागपुर जाकर पढ़ाई कर रहे हैं और मप्र नि:शक्त क्रिकेट टीम एक अच्छे खिलाड़ी से वंचित है।
राजधानी की सड़कों पर तीन दिन तक भटकने और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने के बाद गुरुदास पिछले सप्ताह वापस नागपुर चले गए। ये वही गुरुदास हैं,जिन्होंने जून 2012 में पाकिस्तान की धरती पर भारतीय नि:शक्त क्रिकेट टीम को जीत दिलाई। गुरुदास भारतीय नि:शक्त क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और उनका बायां हाथ कोहनी के पास से नहीं है।
अगली स्लाइड में देखिए कैसे दर-दर अपने हक के लिए चक्कर काट रहा है इंटनेशनल क्रिकेटर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.