पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Different Shades Of Attractive Umbrellas

PIX: बारिश और धूप से बचने के लिए आए अट्रैक्टिव अम्ब्रेलाज के डिफरेंट शेड्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. सूरज की लुकाछिपी के बीच मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। कभी तेज बारिश तो कभी तपती धूप से लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में मार्केट में सीजन के अकॉर्डिंग डिफरेंट एक्सेसरीज ऑन डिमांड हैं। इसी में है अट्रैक्टिव और फंकी अम्बेला। ये कलरफुल अम्ब्रेला डिफरेंट डिजाइन में अवेलेबल हैं। नए पैटर्न में आए इन अम्ब्रेलाज को सिटी गर्ल्स और विमंस सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं। इसके अलावा यंगस्टर्स की खुद को अलग लुक देने की ख्वाहिश को भी ये अम्ब्रेलाज पूरा कर रहे हैं। इनमें फ्रूट्स, एनिमल, फ्लावर पॉट, मैजिक स्टिक, बॉटल जैसी अट्रैक्टिव डिजाइन अवेलेबल है।
हर एजग्रुप में पसंद
डीबी सिटी स्थित एक शॉप के ओनर जयंत बताते हैं कि इन अम्ब्रेला की रेंज 600 से लेकर एक हजार रुपए तक है। इनमें रेड, ग्रीन, ब्लू, ब्लैक जैसे कलर्स हैं। उन्होंने बताया कि इसमें स्मॉल साइज भी हैं, जिन्हें आसानी से कैरी किया जा सकता है। यही वजह है कि इनकी डिमांड बढ़ गई है। यंगस्टर्स ही नहीं बल्कि बच्चे भी बनाना, एप्पल और कार्टून कैरेक्टर जैसे डिजाइंस वाले अम्ब्रेला पसंद कर रहे हैं। यह रेनकोट की तुलना में ईजली कैरी किया जा सकता हैं।
फैशनेबल फंकी कवर

इनके कवर अट्रैक्टिव हैं, जो इन्हें फैशनेबल और ट्रेंडी बनाते हैं। मॉर्डन और फंकी लुक के कारण इन्हें किसी भी आउटफिट के साथ खुद को डिफरेंट लुक दे सकते हैं। बारिश के साथ इन्हें धूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इन अम्ब्रेलाज को इनके फैंसी लुक के कारण शोपीस की तरह एक डेकोरेटिव आइटम के रूप में ऑफिस या ड्रॉइंग रूम में भी सजाया जा सकता है।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.....