भोपाल. 10 साल के विवादास्पद वनवास के बाद दिग्विजय सिंह को उम्मीद थी कि, आलाकमान उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उन्हें राज्यसभा के जरिये बैकडोर एंट्री दी गई है। इससे यूं लगता है कि दिग्गी खुश नहीं हैं। उन्होंने फिर लोकसभा चुनाव लडऩे की इच्छा जाहिर की है।
कांग्रेस अपने प्रभारी राष्ट्रीय महासचिवों को लोकसभा चुनाव नहीं लड़ाएगी। यूं लगता है कि कांग्रेस आलाकमान के इस फैसले से मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खुश नहीं हैं। हालांकि दिग्विजय सिंह राजगढ़ को छोड़कर किसी अन्य संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लडऩे की इच्छा जाहिर की थी। वे विदिशा से सुषमा स्वराज के विरुद्ध चुनाव लडऩे को तैयार थे, पर कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा में बिठाने का फैसला लिया।
दिग्विजय सिंह अपने बयानों से हमेशा सुर्खियां में बने रहते हैं। अपने राजनैतिक करियर में दिग्विजय ने कई ऐसे बयाने दिए जिससे उन्होंने खूब सुर्खियां बटौरी। फिर चाहे दिग्विजय का मिनाक्षा का 100 परसेंट टंच माल कहना हो या मोदी को हिटलर कहना, दिग्गी के बयानों से न केवल विपक्षी बल्कि कई बार तो कांग्रेस के ही नेता भी इधर उधर भागते दिखाई दिए। dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है दिग्विजय सिंह के 10 ऐसे बयान जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें दिग्विजय सिंह के 10 विवादित बयान.....