पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Digvijay Singh Property Is 7 Crores, Jha And Jhatiya Also

दिग्विजय सिंह ने खोला अपनी संपत्ति का राज, घर की कीमत है करोड़ों में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. मप्र से राज्यसभा के तीनों उम्मीदवारों में कांग्रेस के दिग्विजय सिंह सात करोड़ से अधिक के आसामी है, भाजपा के प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया भी करोड़पति हैं। तीनों नेताओं द्वारा राज्यसभा के निर्वाचन के लिए जमा किए गए शपथ-पत्र से मालूम पड़ता है कि दिग्विजय और झा के पास खुद का वाहन नहीं है, जबकि जटिया के पास एक जीप, फिएट, स्कूटर, लूना और मोटरसाइकिल है।
पर्चा भरने से पहले पीसीसी में हुआ दिग्विजय का स्वागत
राज्यसभा के लिए नामांकन जमा करने से पूर्व दिग्विजय सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। दिग्विजय के पुत्र विधायक जयवर्धन उनका वाहन चला रहे थे। यहां स्वागत के बाद वे एक काफिले के साथ विधानसभा पहुंचे और नामांकन पत्र के तीन सेट जमा किए। दिग्विजय ने पीसीसी के बैठक कक्ष में कहा कि वे केंद्र में फिर से यूपीए की सरकार बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे और राज्यसभा में मप्र के हितों के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगे।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....