पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। कार की मांग पर अड़ा था। लड़की वालों ने मिन्नतें की, लेकिन वे नहीं माने और उन्होंने शादी से एक दिन पहले कार्ड छप चुके थे। घर में रिश्तेदारों का आना भी शुरू हो गया था, लेकिन वर पक्ष दहेज में दो लाख रुपए और रिश्ता तोड़ दिया।
गुरुवार को लड़की के भाई ने तलैया थाने पहुंचकर पुलिस को पूरा वाकया बताया और वर पक्ष के मोहम्मद हनीफ, हबीब, हसीब, शब्बो और आयशा के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करवाया। मछली बाजार निवासी किराना व्यापाारी ने अपनी बहन का रिश्ता सीहोर निवासी मोहम्मद हनीफ से तय किया था।
तलैया पुलिस के मुताबिक बारात गुरुवार को आनी थी, लेकिन बुधवार दोपहर अचानक युवक अपने परिजनों के साथ लड़की के घर पहुंचा और दो लाख रुपए व एक कार की मांग रखी। काफी देर बातचीत व समझाइश का उन पर कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया।
इस दौरान दूल्हे और उसके परिजनों ने धमकाया भी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो रिश्ता जुडऩे से पहले ही तोड़ दिया जाएगा। इससे नाराज लड़की के भाई ने गुरुवार को तलैया पुलिस को पूरा वाकया बताया और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की। शिकायत पर पुलिस ने के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.