पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Drink Alcohol In Rajdhaani Express, Passenger Record Video

राजधानी एक्सप्रेस में पी रहे थे शराब, वीडियो बनाकर करवाया गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. बेंगलुरु से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार रात शराब पीकर हंगामा कर रहे दो यात्री और कोच अटेंडेंट को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया। दरअसल, एक यात्री ने हंगामा कर रहे इन यात्रियों का वीडियो बनाकर जीआरपी हेल्पलाइन के मोबाइल ऐप पर भेज दिया था। इसके आधार पर हेल्पलाइन के जरिये यह पहली कार्रवाई की गई। जीआरपी एसपी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि 8:45 बजे दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के कोच बी-6 से एक यात्री ने वीडियो बनाकर ऐप पर भेजा था।
इसमें कुछ यात्री शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। भोपाल प्लेटफॉर्म पर गाड़ी के रुकते ही फोर्स ने कोच की तलाशी ली। बेंगलुरु निवासी कोटरप्पा और ईश्वरप्पा को हिरासत में ले लिया। दोनों कोच में शराब पी रहे थे। उन्हें शराब सप्लाई करने वाले कोच अटेंडेंट उमाशंकर को भी हिरासत में लिया गया। दोनों यात्री अपने अन्य साथियों के साथ शादी समारोह में शामिल होने बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे थे। आरपीएफ ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
आगे की स्लाइड्स में देखें photos.....