पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Driver Train Left Because Duty Time Complete

ड्यूटी पूरी हुई तो मालगाड़ी छोड़कर चला गया ड्राइवर, प्लेटफॉर्म में खड़ी रही

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा. 10 घंटे की ड्यूटी पूरी होने पर ड्राइवर ने कोयले से भरी मालगाड़ी हरदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर खड़ी कर दी। इससे पूरे दिन प्लेटफार्म पर जाम लगा रहा। गुरुवार को ड्राइवर ने खंडवा से यह मालगाड़ी हरदा स्टेशन पर लाकर खड़ी कर दी। इंजन से उतरकर उसने ड्यूटी पूरी होने की सूचना दी और गाड़ी छोड़कर चला गया।
मालगाड़ी को इटारसी होकर सीहोर जिले के बुदनी जाना था। दूसरा ड्राइवर नहीं मिलने से ट्रेन 100 किलोमीटर की दूरी 14 घंटे में भी पूरी नहीं कर पाई। मालगाड़ी ले जाने वाला दूसरा स्टॉफ नहीं आना, इसकी वजह बताई जा रही है।