पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नि:शक्तों को ई-टिकट पर भी मिलेगा कंसेशन, 25 फरवरी से होगी शुरुआत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. अब नि:शक्त यात्रियों और पूर्व मिलिट्री मैन को रिजर्व टिकट पर कंसेशन के लिए रिजर्वेशन ऑफिस की कतार में नहीं लगना पड़ेगा। ऐसे यात्रियों को अब रेलवे ई-टिकट पर भी कंसेशन देगा।
फिलहाल पहले चरण में स्लीपर श्रेणी का रिजर्व टिकट बनवाने पर ही यह सुविधा मिल सकेगी। योजना 25 फरवरी से शुरू होने जा रही है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल के महीने से अन्य कंसेशनल श्रेणियों के यात्रियों के लिए भी यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
ऐसे मिल सकेगी सुविधा
ई-टिकट पर कंसेशन की सुविधा लेने के लिए विकलांग और पूर्व मिलिट्री मैन श्रेणी के यात्रियों को अपने निवास स्थान से नजदीक के डीआरएम ऑफिस से फोटो पहचान पत्र बनवाना होगा। यात्रा के दौरान यह पहचान पत्र ट्रेन में टीटीई या चैकिंग स्टाफ द्वारा मांगे जाने पर दिखाना होगा।
अपडेट हो रहा सॉफ्टवेयर
यात्रियों को ई-टिकट पर कंसेशन के लिए सॉफ्टवेयर में परिवर्तन करने का काम शुरू कर दिया गया है। 20 फरवरी तक सॉफ्टवेयर में परिवर्तन होते ही इस सुविधा का ट्रायल शुरू हो जाएगा। पांच-छह दिन ट्रायल के बाद 25 फरवरी से सुविधा की औपचारिक शुरुआत कर दी जाएगी।