पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Each School And The Student Will Analysis

हर स्कूल और छात्र का होगा एनालिसिस, जानकारी देगा ऑनलाइन असेसमेंट सिस्टम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी स्कूल (सीबीएसई) से संबंधित किसी स्कूल सहित उसके बच्चों की परफॉरमेंस की जानकारी अब एक क्लिक पर मिल सकेगी। इससे अभिभावकों को अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई का स्तर जानने में मदद मिलेगी। सिस्टम की मदद से देशभर के स्कूल आपस में तथा अपने यहां पढ़ने वाले बच्चों की परफॉर्मेंस देखकर उसका एनालिसिस कर कमजोरी के बारे में पता कर सकेंगे। इसके लिए सीबीएसई इसी महीने से नया ऑनलाइन असेसमेंट सिस्टम "सारांश' लागू कर रहा है। इसमें स्कूलों का रिकॉर्ड बोर्ड की वेबसाइट पर डिस्प्ले कर उसका एनालिसिस भी किया जाएगा।
सारांश के तहत सीबीएसई से संबंधित स्कूलों में हाईस्कूल और हायर सेकंडरी का क्रमश: सात एवं पांच साल का रिकॉर्ड वेबसाइट www.cbse.nic.in पर दिया जाएगा। स्कूलों से यह रिकॉर्ड ऑनलाइन लिया जाएगा। सीबीसएसई स्कूलों के प्राचार्यों के संगठन सहोदय के चेयरमैन व आईपीएस स्कूल के प्राचार्य पीएस कालरा ने बताया कि नए सिस्टम से बच्चों के साथ स्कूल के परफॉरमेंस का भी ऑनलाइन एनालिसिस देखा जा सकेगा। इससे स्कूल अपना परफॉरमेंस संबंधित क्षेत्र में सुधार सकेगा।
नंबर और चार्ट से एनालिसिस
सारांश के माध्यम से किए जाने वाले एनालिसिस को आसानी से समझाने के लिए चार्ट, ग्राफ्स और नंबरों की मदद ली जाएगी। स्कूलों की आंकड़ों के माध्यम से होने वाली तुलना ऑल इंडिया, रीजनल, स्टेट और शहर के हिसाब से की जाएगी। इसके लिए सरकारी, प्राइवेट, जवाहर नवोदय और सेंट्रल स्कूलों का अलग-अलग समूह तैयार किया जाएगा।