पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Emergency Landing Jet Aircraft Coming From Bhopal To Mumbai

भोपाल आ रहे जेट के विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. मुंबई से भोपाल आ रहे जेट एयरवेज के विमान के एक इंजन में उड़ान भरने के आधा घंटे के बाद तकनीकी खराबी आ गई। विमान की मुंबई में ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसमें सवार यात्री दूसरे एयरक्राफ्ट से करीब साढ़े पांच घंटे बाद भोपाल पहुंचे।

जेट एयरवेज की फ्लाइट एस 2-4625 ने मंगलवार को 114 यात्रियों के साथ अपने निर्धारित समय पर सुबह 5:47 बजे मुंबई से उड़ान भरी। 6:06 बजे पायलट ने एटीसी को विमान का एक इंजन फेल होने की जानकारी देते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। सुबह 6:20 बजे एयरक्राफ्ट ने मुंबई में लैंडिंग की। एयरपोर्ट डायरेक्टर विवेक उपाध्याय ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से फ्लाइट लेट आई। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही विमान से तेज आवाज आने लगी थी। झटके भी लगे। इससे यात्री घबरा गए।शेष त्नपेज ११ पर

यात्रियों को बताया गया कि मौसम खराब होने की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ेगी। मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद यात्रियों को 10:40 बजे दूसरे एयरक्राफ्ट से भोपाल रवाना किया गया। यह एयरक्राफ्ट दोपहर 12:24 बजे भोपाल पहुंचा।

6 घंटे करना पड़ा इंतजार : भोपाल पहुंचने के बाद यही फ्लाइट वापस मुंबई जाती है। भोपाल से मुंबई जाने वाले 98 यात्रियों को 6 घंटे तक राजा भोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार करना पड़ा। दोपहर में करीब 1:04 बजे इस विमान ने वापस मुंबई के लिए उड़ान भरी।