भोपाल | जीएमसी में चल रही तीसरे चरण की एआईपीएमटी काउंसलिंग में सोमवार को छात्रों और परिजनों ने हंगामा किया। इसके चलते काउंसलिंग 7 घंटे की देरी से शुरू हुई। काउंसलिंग में शामिल हुए रतलाम के सुमित रघुवंशी ने बताया कि एसटी वर्ग के छात्रों की काउंसलिंग के बाद 90 सीटें खाली हैं। इन सीटों को अब एससी में बदला जाना है। लेकिन काउंसलिंग अधिकारी एसटी कोटे की खाली सीटों को चोरी-छिपे भरने की मंशा से इन्हें एससी की सीटों में शामिल नहीं कर रहे हैं।