पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर घर के सामने जली हुई बाइक, घर में रखा सारा सामान राख का ढेर

PHOTOS: दंगों से बुछ गए आशियाने... घर का सारा सामान बना राख का ढेर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(घटना के बाद घर के बाहर बिखरा घर का सामान।)
भोपाल. करोंद की अमन कालोनी में मुस्लिमों के दो समुदायों में हुआ विवाद गुरुवार की सुबह 11 बजे हिंसक हो गया। बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए एक गुट के लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों को चारों ओर से घेरकर लाठी-डंडों अौर तलवारों से हमला कर दिया। घेराबंदी के बाद हमलावरों ने घरों में तोड़फोड़ कर करीब 39 मकानों में आग लगा दी।
इसमें 6 मकान पूरी पूरी तरह जल गए। घर के बाहर खड़े 28 दो पहिया वाहन भी आग के हवाले कर दिए। महिलाओं से भी मारपीट की।
भास्कर लाइव : हर घर के सामने जली हुई बाइक, घर में रखा सारा सामान राख का ढेर

अमन कॉलोनी में उपद्रव के बाद यहां गलियों में सन्नाटा है। कमोबेश हर दूसरे घर के आंगन में एक बाइक जली हुई है। घर के भीतर झांकने पर पता चलता है कि घर का सारा सामान अब राख में तब्दील हो चुका है। मकानों की खिड़कियों के कांच और किचन में सामान बिखरा पड़ा है। दोपहर दो बजे कलेक्टर यहां दौरे पर पहुंचे तो पीड़ित उनसे यह कहते रहे कि उनका सबकुछ तबाह हो गया है। अमन कॉलोनी में रहने वाले आबिद भाई ने बताया कि उपद्रवियों ने उनके घर का सामान भी लूट लिया।
सबकुछ उजड़ा, अब वहां कैंप करेगा प्रशासन
करीब तीन दर्जन घर उजड़ने के बाद पुलिस और प्रशासन जागे। अधिकारियों ने घटनास्थल के पास कैंप कर लिया है। यहां पूरे इलाके में हैलोजन की रोशनी की गई है। क्यूआईटी और आरएएफ के अलावा जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर जमे हुए हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.....