पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Examinations Of Children In The Mess Of Ruined Career

सत्याग्रह: परीक्षाओं में गड़बड़ी कर बिगाड़ दिया बच्चों का कॅरियर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. व्यापमं की पीएमटी, प्रीपीजी, संविदा शिक्षक सहित आधा दर्जन प्रवेश और चयन परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले अफसरों ने हमारे बच्चों का कॅरियर बिगाड़ दिया। एसटीएफ हर रोज नए खुलासे कर रही है और गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार राजनेताओं और अफसरों को सरकार बचा रही है।
यह आरोप सोमवार को व्यापमं घोटाला संघर्ष समिति के समन्वयक व आरएसएस के प्रचारक रहे अभय जैन और मनीष काले ने लगाए। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
समिति के 300 सदस्यों ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर छह घंटे प्रदर्शन किया और यहां उन्होंने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। जब वे वल्लभ भवन की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया, साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपने की सलाह दी।
हालांकि प्रदर्शनकारी ज्ञापन मुख्यमंत्री को ही सौंपने की जिद पर अड़े रहे। इस पर पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन कर रहे 118 सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिन्हें बाद मे रिहा कर दिया गया।
असल जिम्मेदार अब भी बाहर

संघर्ष समिति के समन्वयक अभय जैन ने आरोप लगाया कि एसटीएफ ने व्यापमं की विभिन्न प्रवेश और चयन परीक्षाओं में मंडल के तत्कालीन अधिकारियों और उनके एजेंट को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों को गड़बड़ी के लिए मजबूर करने वाले राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी तो अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं।
अधिकारी नहीं व्यवस्था जिम्मेदार
संघर्ष समिति के सदस्य मनोज साहू ने कहा कि व्यापमं गड़बड़ी मामले में एसटीएफ ने मंडल के अधिकारियों और छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोर्ट एसटीएफ के चालान पर सुनवाई के बाद संबंधितों को सजा भी देगी, लेकिन राज्य सरकार गड़बड़ी सामने आने के बाद, व्यवस्था में गड़बड़ी करने वालों की पहचान नहीं कर सकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान से मांग की है कि वे जल्द से जल्द गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के नाम सार्वजनिक करें।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर......