(ट्रेडिशनल ड्रेस में गरबा करने आई गर्ल्स।)
भोपाल. अभिव्यक्ति के दूसरे दिन लोगों में गरबे का जोश देखते ही बन रहा है। इस बार गरबे में बैक लेस चोली का ट्रेंड छाया हुआ है। लोग कई तरह के ड्रेस में नजर आ रहे हैं। क्या लेडीज और क्या गर्ल्स सभी राधा और कृष्ण के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में अलग-अलग रंगों को अपने में समेटे हुए कई कपल्स भी गरबे का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।
अभिव्यक्ति गरबा अपने खास अंदाज के लिए पूरे देश में फेमस है। इसका पता इस बात से ही लगाया जा सकता है कि तीसरे दिन भी गरबा ग्राउंड हाउसफुल नजर आ रहा है। गरबे की ड्रेस की बात करें तो राजस्थानी घाघरा और चोली गरबे की ट्रेडिशनल ड्रेस मानी जाती है लेकिन यह पहली बार है जब रंगों से सराबोर बैक लेस चोली ट्रेंड में है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि फैशन का क्रेज गरबे पर भी हावी है।
फोटो- गगन नायर
आगे की स्लाइड्स में देखें, गरबे के अनेकों रंग की 30 तस्वीरें...