(भोपाल के फैसल मतीन ने बनाया है ये कार्टून कैरेक्टर।)
भोपाल. फिल्म 'शोले' का सूरमा भोपाली हमेशा से ही लोगों के जेहन में मौजूद रहने वाला चरित्र रहा है। अब सूरमा भोपाली नाम का कार्टून किरदार भी इन दिनों
फेसबुक पर छाया हुआ है। शहर के आर्टिस्ट फैसल मतीन का कैरेक्टर सूरमा भोपाली की बोली यंगस्टर्स की जुबान पर चढ़ा हुआ है। लोग इस कैरेक्टर को शेयर भी कर रहे हैं। कुछ ही दिनों में इसे फेसबुक पर सैकड़ों लाइक्स-कमेंट्स मिल चुके हैं। यह किरदार अपने मजाकिया अंदाज में तत्कालीन मुद्दों पर टिप्पणी करता है।
ऐसे बन गया सूरमा भोपाली
सूरमा भोपाली कैरेक्टर को गढ़ने वाले आर्टिस्ट फैसल मतीन बताते हैं, "मैं बहुत दिनों से सोच रहा था कि भोपाल के कल्चर को अपने आर्ट के जरिए प्रेजेंट करूंगा। कुछ दिन पहले मैं और मेरी पत्नी कौसर इसी बात पर चर्चा कर रहे थे कि दिमाग में सूरमा भोपाली का जिक्र आया और इस तरह इस कैरेक्टर और उसकी बेगम बिट्टन की कल्पना साकार हुई। अब मैं उनके बेटे-बेटी और शायर दोस्त बब्बन को भी क्रिएट कर रहा हूं। ये कैरेक्टर जिस तरह पॉपुलर हो रहे हैं, उसे देखते हुए मैं इस पर कॉमिक्स निकालने की भी प्लानिंग कर रहा हूं। जल्द ही एक सीरीज तैयार होने के बाद इसकी एक्जिबिशन भी लगाऊंगा।'
'जहांगीर' में भी दे चुके आमद
फैसल ने बताया कि "मैंने एक पेंटिंग सीरीज भोपाल की ऐतिहासिक इमारत पर बनाई है। इसमें ताजुल मसाजिद, फतेहगढ़ किला, इमामी गेट, पीरगेट, गौहर महल जैसी इमारतें हैं। यह पेंटिंग्स नूर-उस-सबाह होटल की लॉबी में लगी हैं। वहीं, टूरिज्म के होटल्स में भी मेरी पेंटिंग्स लगी हुई हैं। मेरी सोलो एक्जीबिशन भारत भवन सहित दुबई, सऊदी अरब और मुंबई की जहांगीर आर्ट गैलरी में भी लग चुकी हैं। मेरी इस कला और मुझको निखारने का श्रेय मेरे गुरु सचिदा नागदेव और जीएल चौरागढ़ को जाता है।'
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.....