भोपाल| राजा भोज एयरपोर्ट से बुधवार को हज यात्रियों की पहली उड़ान रवाना हुई। यह फ्लाइट अपने निर्धािरत समय शाम 6 बजे की बजाय रात 10.48 बजे रवाना हो सकी। इस कारण हज यात्रियों को फ्लाइट रवानगी के लिए एयरपोर्ट पर साढ़े चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। उड़ान में देरी को लेकर कुछ हज यात्रियों ने नाराजगी भी जताई। इससे पहले ताजुल मसाजिद स्थित ट्रांजिट पाइंट से हज यात्रियों को बसों से एयरपोर्ट ले जाया गया। यहां भी हज यात्रियों को विदाई देने के लिए लोग मौजूद थे।
233 यात्री रवाना
131 पुरुष
102 महिलाएं