(बाथरूम से बाहर निकालने की कोशिश करते लोग।)
बैतूल. रामनगर के एक घर के शौचालय में घुसे सांभर को पकड़ने में वन विभाग की टीम को पसीना आ गया। हेलमेट, जैकेट, जाल, फंदे सब होने के बावजूद एक घोड़ा पकड़ने वाले शेख कासिम ने सांभर को फंदे में फंसाया। बुधवार सुबह 7 बजे हमलापुर डिपो के पास तीन साल का एक नर सांभर वकील शशिकांत नागले के घर में घुस गया। सांभर को पकड़ने के लिए एसडीओ, रेंजर समेत कुल 13 वनकर्मी दिनभर मकान की छत पर डटे रहे। छत में ऊपर से जाल डाल देने के बावजूद सांभर के पास नीचे जाने की हिम्मत यह टीम नहीं जुटा पा रही थी। नौ घंटे की मशक्कत के बाद सांभर काबू में आया।
तेंदुआ भागा था रोड पर, खोजी कुत्ता बस्ती में सूंघता रहा
इंदौर की सड़कों पर आठ दिन पहले दिखे तेंदुए को तलाशने में भोपाल से आया खोजी कुत्ता जैकी भी असफल रहा। नगर निगम के प्रोटोकाल अफसर के घर से उसने सर्चिंग शुरू की। आंगन में तो उन सभी जगह पर गया जहां तेंदुआ घूमा था, लेकिन उसके बाद वह तेंदुए की गंध नहीं पकड़ पाया। तेंदुआ जू की तरफ दौड़ता दिखा था, लेकिन जैकी उसकी विपरीत दिशा में पहुंच गया। वह बस्ती में जा घुसा, जबकि तेंदुआ वहां गया ही नहीं था।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.....