पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपने घर का सपना टूटा मिला जिंदगीभर का दर्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. रानी सिंह को पैरालिसिस अटैक मई 2012 में तब आया, जब उन्हें पता चला कि उनके पति द्वारा खजूरी कलां रोड स्थित पीताम्बरा होम्स कॉलोनी में जो प्लॉट खरीदा गया है, वह तो किसी और को पहले ही बेचा जा चुका है। वे न तो बिस्तर से उठ सकती हैं, न ही स्वयं पानी पी सकती हैं। उनकी देखभाल के लिए उनकी बेटी ससुराल छोड़कर मायके में रह रही है। इनका आरोप है कि जिस प्लॉट को उन्हें बेचा गया है, वह किसी और को विक्रय किया जा चुका है। इस खुलासे के बाद जब उन्होंने बिल्डर से पैसे वापस मांगे तो उसने देने से मना कर दिया।
इस घटना से आहत रानी सिंह लकवाग्रस्त हो गईं। साथ ही उनके परिवार पर भी परेशानी का पहाड़ टूट पड़ा। बाद में पता चला कि केवल उनका ही परिवार नहीं, बल्कि कई अन्य परिवार भी पीताम्बरा होम्स में ह्रश्वलॉट व मकान खरीदकर पछता रहे हैं। दरअसल, इस कॉलोनी में कई ह्रश्वलॉट ऐसे हैं, जिन्हें दो-दो बार बेचा जा चुका है। डीबी स्टार को ऐसे ही दो मामले की शिकायतें मिली हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर......