पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। सात बैंकों से 32 लाख का लोन लेकर चंपत होने वाला शातिर ठग एक लकड़ी व्यापारी निकला। उसने बैंकों को ठगने के लिए सिख का वेश धारण कर लिया था। जिस किराए के मकान में वह रहा, उसकी रजिस्ट्री फर्जी तरीके से अपने नाम की और इस मकान पर लोन ले लिए।
यह शातिर ठगोरा प्रीतेश पिता रमेशचंद्र बिंदल निवासी सेक्टर-ए स्कीम 71 है। इसे पुलिस ने सोमवार को पकड़ा था। एएसपी विनय पॉल ने बताया कि उसकी टिंबर मार्केट में चंदेश सप्लायर के नाम से लकड़ी की फर्म है।उसने इसी दुकान के नाम से एचडीएफसी, आईसीआईसीआई सहित अन्य बैंकों से कुछ छोटे लोन 1999 से 2005 के बीच में लिए और सभी को चुकता कर दिया।
इससे उसे पता चल गया लोन देने में बैंक कहां चूक करती हैं। उसने पुलिस को बताया टिंबर मार्केट में सिख व्यापारियों के बीच रहते हुए उसे लगा कि मैं भी सरदार का वेश धारण कर लूं तो कोई पहचान नहीं सकेगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.