पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Free Parking Spaces Are Being Taken Without Prescription

हैंडहेल्ड मशीन नहीं, पार्किंग स्थलों पर बिना पर्ची लिया जा रहा शुल्क

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. शहर के ज्यादातर पार्किंग स्थलों पर तैनात ठेका कर्मियों के पास पर्ची देने के लिए हैंडहेल्ड मशीन नहीं हैं। ऐसे में यहां वाहन पार्क करने वाले लोगों को पर्ची दिए बिना मनमाना चार्ज वसूला जा रहा है। जबकि कुछ पार्किंग स्थलों पर पुरानी पर्चियां थमाकर काम चलाया जा रहा है।
यही नहीं, लोगों द्वारा पर्ची मांगने पर ठेका कर्मी बहाने बनाकर टालमटोल कर रहे हैं। ऐसा तब है जब एक दिन पहले ही नगर निगम प्रशासन द्वारा पार्किंग ठेकेदारों की मनमानियों पर रोक लगाने के लिए सख्ती बरतने का फैसला लिया गया है।
दैनिक भास्कर संवाददाता ने मंगलवार को जब शहर के कई पार्किंग स्थलों का जायजा लिया तो असलियत सामने आई। ज्यादातर पार्किंग स्थलों पर तैनात कर्मचारियों ने हैंडहेल्ड मशीन चार्ज होने का बहाना बनाया तो कुछ को यह कहते सुना गया कि मशीन अभी ठेकेदार ले गए हैं। वहीं, कुछ जगह तो पार्किंग के कर्मचारी लोगों से शुल्क को लेकर बहस करते और मशीन खराब होने की बात कहते हुए नजर आए।
ऐसे रहे हालात-कहीं जेब से पर्ची निकालकर दी तो कहीं मशीन नहीं होने का बहाना
- विशाल मेगामार्ट के सामने, दोपहर 12:20 बजे- वाहन पार्क करके पर्ची मांगी गई तो जवाब मिला, ठेकेदार मशीन ले गए हैं।
- बेरछा मावा भंडार के आगे, दोपहर 1:59 बजे- यहां चार पहिया वाहनों की पार्किंग होती है। हालांकि यहां कोई भी मौजूद नहीं था।
- दस नंबर मार्केट, दोपहर 2 बजे- वाहन पार्क किया और पर्ची मांगी तो जवाब मिला मशीन नहीं है। फिर जेब से पर्ची निकालकर दे दी।
- सांघी बजाज शो रूम के पास, दोपहर 2:55 बजे- पार्किंग की पर्ची मांगने पर जवाब मिला, अभी मशीन चार्ज हो रही है।
- होटल रेसिडेंसी के पास, दोपहर 3:02 बजे- यहां पर्ची दिए बिना शुल्क लिया जा रहा था। पूछने पर कहा अभी मशीन नहीं है।