पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जूनियर्स की परफॉर्मेंस से रॉकिंग बनी पार्टी, देखें फ्रेशर्स पार्टी की तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. आनंद विहार कॉलेज फॉर विमन में शनिवार को फ्रेशर्स पार्टी ‘नवागत’ का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर्स डिफरेंट थीम और स्टाइल में नजर आईं। यहां कोई ट्रेडिशनल दुल्हन के लिबास में आई, तो कुछ ने वेस्टर्न आउटफिट्स में रैंपवॉक किया। पहले साल से ही कॉलेज में धमाकेदार एंट्री के लिए जूनियर्स स्टेज पर उतरीं और मिस फ्रेशर्स का खिताब पाने के लिए इनके बीच जबरदस्त कॉम्पिटीशन चला।
एक तरफ अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस से जजेस को इंप्रेस करना था। वहीं, दूसरी ओर जजेस ने कई सवाल पूछकर आईक्यू लेवल भी परखा। समारोह में वेस्टर्न और क्लासिकल डांस परफॉर्मेंस भी शानदार रहीं। यहां ‘नगाड़ा संग ढोल बाजे...’, ‘कश्मीर तू मैं कन्याकुमारी...’, ‘लुंगी डांस...’, ‘ बदतमीज दिल...’ और योयो हनी सिंह के सॉन्ग्स पर स्टूडेंट्स ने प्रस्तुति दी। इसके अलावा जूनियर्स ने सिंगिंग कॉम्पिटीशन में भी पार्टिसिपेट किया।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.....