भोपाल. ‘मस्ती की पाठशाला...’, ‘हारी बाजी को जीतना हमें आता है...’, ‘डिस्को दीवाने...’ जैसे सॉन्ग्स पर डांस करते हुए फैशन और इंटीरियर डिजाइनिंग स्टूडेंट्स अपने स्कूल के दिनों को रिकॉल कर रहे थे। सभी स्टूडेंट्स बैक टू स्कूल थीम पर स्कूल ड्रेस स्कर्ट, शर्ट टाई, हाफ पेंट में नजर आए। यह नजारा था शनिवार को नूर-उस-सबाह होटल में आयोजित आईएनआईएफडी की इंडक्शन सेरेमनी का। कार्यक्रम में जूनियर्स और सीनियर्स ने मिलकर डांस-मस्ती-धमाल मचाया।
बॉलीवुड डांस नंबर और योयो
हनी सिंह के पॉपुलर ट्रैक्स पर स्टूडेंट्स जमकर थिरके। पार्टी में फैशन का बेमिसाल तड़का देखने को मिला, वहीं स्टूडेंट्स ने कल्चरल प्रोग्राम में सिंगिंग, डांस और एक्टिंग टैलेंट भी दिखाया। ईवेंट में स्टूडेंट्स ने बारी-बारी से मंच पर आकर अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस भी दी। फ्रेशर्स पार्टी में मिस्टर फ्रेशर्स दीपक पाटीदार, मिस फ्रेशर्स जेहरा अख्तर, मिस्टर चार्मिंग शहाब अली और मिस चार्मिंग सिमरन किंगरानी बनी।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें......