(अंजड़ गांव में एसटीएफ टीम के साथ पहुंचा गंगाराम)
भोपाल/अंजड़. बड़वानी से 18 किलोमीटर दूर बसे अंजड़ गांव के रहवासियों के लिए गुरुवार का नजारा चौंका देने वाला था। वहां के निवासी गंगाराम पिपलिया को एसटीएफ की टीम पकड़े हुए थी। वह गंगाराम को उसके घर और खेत ले गई। उससे सवाल पर सवाल हो रहे थे। सहमा हुआ गंगाराम लोगों से नजर चुरा रहा था।
गांव वालों का चौंकना स्वाभाविक था, क्योंकि इसी गंगाराम को उन्होंने इससे पहले तक वहां किसी करोड़पति जैसे ठाठ-बाठ के साथ देखा था। गंगाराम व्यापमं की परीक्षाओं में गड़बड़ी के सरगना जगदीश सागर के लिए दलाली करता था। एसटीएफ ने उसे शुक्रवार तक रिमांड पर लिया है। अंजड़ गंगाराम का मूल निवास स्थान है। गुरुवार शाम चार बजे एसटीएफ की टीम गंगाराम को लेकर वहां पहुंची।
टीम ने डेढ़ घंटे तक उसकी संपत्ति की जानकारी ली। उससे घर, जमीन और फसल के बारे में पूछताछ की। टीम ने कुछ दस्तावेज भी जुटाए। स्थानीय लोगों ने एसटीएफ को बताया कि दो साल पहले तक गंगाराम अंजड़ के सरकारी अस्पताल में कम्पाउंडर था। नौकरी छोड़ने के बाद उसने भोपाल जाना शुरू किया और देखते ही देखते उसके ठाठ करोड़पति जैसे हो गए।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.....