पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गरबा के लिए डेंटल पैकेज ले रहे यंगस्टर्स, स्माइल को ब्यूटीफुल बना मकसद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. गरबा शुरू होने वाला है और यूथ में एक्साइटमेंट भी बढ़ गया है। इस बार गरबा प्लेयर्स ने ड्रेसेस और एक्सेसरीज के अलावा लुक्स को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है। डांस के दौरान सबसे ज्यादा स्माइल नजर आती है। इसलिए यूथ अपनी स्माइल को और सुंदर बनाने के लिए डेंटल पैकेजेस भी ले रहे हैं।
क्या है डेंटल पैकेज
डेंटिस्ट डॉ वीरेंद्र सिंह बताते हैं, "डेंटल पैकेज में दांतों की सफाई, पॉलिशिंग और ब्लीचिंग की जाती है। इससे स्माइल और भी सुंदर लगने लगती है। वहीं अगर किसी को कैपिंग या अन्य ट्रीटमेंट की जरूरत हो, तो वो भी प्रोवाइड किया जाता है।' डेंटल पैकेजेस 6000 रुपए से शुरू होते हैं।
डिस्काउंट भी अवेलेबल
पहले डेंटल पैकेजेस काफी एक्सपेंसिव हुआ करते थे। मगर अब ये रीजनेबल रेट्स पर भी अवेलेबल हैं। इतना ही नहीं अगर ग्रुप बुकिंग की जाए तो इनपर अच्छे-खासे डिस्काउंट्स भी मिल रहे हैं। वैसे तो वेडिंग सीजन में दुल्हा-दुल्हन के साथ परिवार के अन्य सदस्य मिलकर ग्रुप बुकिंग कराते थे, लेकिन अब गरबे के लिए भी ये ट्रेंड देखने को मिल रहा है। फैमिली के अलावा फ्रेंड्स का ग्रुप ऐसे पैकेजेस ले रहा है।
हो रहा कॉस्मेटिक वर्क
स्माइल को ब्यूटीफुल और अट्रैक्टिव बनाने के लिए कॉस्मेटिक वर्क भी करवाया जा रहा है। इसमें दांतों को स्पार्कलिंग लुक दिया जाता है जिससे उनकी स्माइल लाइट्स पर शाइन करे। इस लुक के लिए 4000 रुपए की रेंज में डायमंड भी लगवाए जा रहे हैं। सिटी के सतीश, जिन्होंने हाल ही में अपने दांत पर डायमंड लगवाया है बताते हैं, "यह एक मल्टीपर्पज़ डायमंड है जिससे मुझे कोई नुकसान नहीं होगा। वहीं स्माइल करने पर यह डायमंड कई कलर्स में शाइन करता है, जो खूबसूरत लगता है।'
जल्द ही बना पाएंगे दांतो में टैटू
बॉडी पर टैटू बनवाने का ट्रेंड तो सिटी में चल ही रहा है, लेकिन अब जल्द ही दांतों पर भी टैटू बनवाने का ट्रेंड आने वाला है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस तरह की टैटू मशीन डिजाइन हो चुकी है, जिससे दांतों पर पसंदीदा अक्षर या लोगो का टैटू बनवाया जा सकेगा।