पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वच्छता को देंगे प्राथमिकता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. भेल क्षेत्र में चुनाव जीतकर आए नव निर्वाचित पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को चुनावी प्रचार के दौरान जनता से जनसंपर्क के दौरान कई वादे किए। भास्कर ने जाना कि यह वादे कब तक पूरे किए जाते हैं या किस प्रकार इन्हें पूरा करने का प्रयास पार्षद करेंगे।
इसपर अधिकतर पार्षद जल्दी ही वादे पूरे करने के साथ ही समस्याओं का तुरंत निराकरण करवाने की बात कर रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद उनसे उनकी प्राथमिकताओं के बारे में भी जानकारी ली गई। इन सभी पार्षदों का कहना है कि वह स्मार्ट वार्ड और स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अभी से प्रयास शुरू करेंगे।

एक दर्जन नए पार्षदों के लिए है बड़ी चुनौती
चार पार्षदों को छोड़ कर भेल क्षेत्र के सभी एक दर्जन पार्षद नए हैं, जिन्हें पार्षदी का अनुभव नहीं होने से विकास कराने में चुनौती का सामना करना पड़ेगा। हालांकि सभी नए पार्षदों का कहना है कि वह जल्द से जल्द विकास कराने के लिए अपनी सोच-समझ और क्षमताओं को बढ़ाते हुए क्षेत्र में काम कराएंगे। सुविधाएं मुहैया कराने के लिए बजट की राशि का पूरा उपयोग करेंगे।