भोपाल. फन मस्ती और फैशन एक जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा ‘फैशन फ्राइडे’ पार्टी में। ग्लोबल फैशन कल्चर को एडॉप्ट करते हुए एमपी नगर जोन-2 स्थित लिक्विड पब में शुक्रवार (19 सितंबर) को इस पार्टी का आयोजन किया जाएगा। रात 8 बजे से शुरू होने वाली इस पार्टी की थीम ‘क्लबिंग’ रखी गई है।
फैशन पार्टी में सिटी के दो यंग डिजाइनर्स दीक्षा भावनानी और प्रवीण श्रीवास्तव वेस्टर्न आउटफिट्स प्रेजेंट करेंगे। साथ ही डीजे शीबू और डीजे आलोक के हाई म्यूजिक बीट पर सिटी की मॉडल्स डिजाइनर आउटफिट्स में परफॉर्म करेंगी। ऑर्गेनाइजर्स ने बताया कि फैशन पार्टी का कॉन्सेप्ट रूस से लिया गया है।
इंडिया में पुणे और गोवा में इसकी शुरुआत हुई है। ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर की ओर से पिछले साल ग्लैमर मेनिया ने ही गोवा के कसीनो रॉयल में फैशन पार्टी ऑर्गेनाइज किया गया था। सिटी के फैशन फ्रीक्स को देखते हुए इसे भोपाल में इंट्रोड्यूस किया जा रहा है। यह सक्सेसफुल रहा, तो आगे फैशन पार्टी को कंटीन्यू किया जाएगा।