पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंराजधानी के लोगों को अगले हफ्ते से चार नई सौगातें मिलने वाली हैं। इनमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट, हेल्थ चेकअप से लेकर आपके अन्य महत्वपूर्ण काम आसान हो जाएंगे।
1 सिटीजन चार्टर
बीडीए 7 से लेकर 30 दिन में पूरे करेगा लोगों के काम
बीडीए ने नया सिटीजन चार्जर बनाया है। यह 27 जनवरी से लागू होगा। इसमें बीडीए लोगों के काम सात से लेकर 30 दिन की समयावधि में पूरे करेगा। इसके तहत अफसरों को प्रॉपर्टी हस्तांतरण, नामांतरण, लीज डीड, सेल डीड, लीज रिन्यू का काम 30 दिन में करके लोगों को सूचित करना होगा। वह भवन निर्माण पर एनओसी देने का काम 15 दिन के भीतर पूरा करेगा, जबकि प्रॉपर्टी पर ऋण प्रमाण-पत्र, और ट्राई पार्टी एग्रीमेंट सात दिन में पूरे किए जाएंगे। यदि आवेदक ने कोई दस्तावेज या जानकारी नहीं दी है तो अधिकारी को उसे सूचित करना होगा। ऐसा न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सर्विस रूल्स के तहत कार्रवाई होगी।
आगे की स्लाइड में पढ़िए अन्य 3 बड़ी खबरें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.