पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इस पंजाबी कुड़ी ने अपनी खूबसूरती से न्यूजीलैंड में फैराया तिरंगा, देखें PIX

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(गुंजीत कौर जिन्होंने जीता मिस इंडिया न्यूजीलैंड का खिताब)
भोपाल. सात समंदर पार परदेस में तिरंगे की शान बढ़ाना हर भारतीय के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। भोपाल में एयरपोर्ट रोड, द्वारका धाम निवासी गुंजीत कौर ने ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) में आयोजित मिस इंडिया न्यूजीलैंड इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम किया है। ब्यूटी, प्रेजेंस ऑफ माइंड और प्रेजेंटेशन में बेस्ट परफॉर्मेंस देते हुए गुंजीत ने यह उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने इस अचीवमेंट का क्रेडिट पेरेंट्स को दिया।
गुंजीत ने बताया, ‘पेरेंट्स के संस्कार, मुझ पर उनका विश्वास और मोटिवेशन यही मेरी स्ट्रैंथ है। डीपीएस, भोपाल से पढ़ाई करने के बाद मैं हायर स्टडीज के लिए ऑकलैंड आ गई। यहां से बैचलर इन बिजनेस मैनेजमेंट कर रही हूं। अभी फैशन शोज़ में पार्टिसिपेट भी कर रही हूं।’
अच्छे ऑफर व रोल मिले तो करूंगी एक्टिंग
‘मेरा फोकस फिलहाल पढ़ाई पर है। साथ में इंटर्नशिप भी चल रही है। बॉलीवुड या ग्लैमर में जाने के लिए कुछ डिसाइड नहीं किया है। मगर, अच्छे ऑफर्स और रोल मिलेंगे तो जरूर एक्टिंग करना चाहूंगी। मैं आगे अपना बिजनेस स्टेब्लिश करना चाहती हूं।’
आगे की स्लाइड्स में देखें गुंजीत कौर की पर्सनल पिक्स.....