भोपाल. रेलवे प्रशासन ने हबीबगंज से मुंबई के बीच स्पेशल साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस गाड़ी का संचालन 13 दिसंबर से 10 जनवरी तक किया जाएगा।
ट्रेन नंबर 01015 मुंबई सीएसटी-हबीबगंज साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रति शनिवार मुंबई से रात 12.20 बजे रवाना होकर उसी दिन दोपहर 2.50 बजे हबीबगंज पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी नंबर 01016 हबीबगंज-मुंबई सीएसटी साप्ताहिक एक्सप्रेस हर शनिवार रात 9 बजे हबीबगंज से रवाना होकर रविवार को दोपहर में 12.15 बजे मुंबई पहुंचेगी।