पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपलसूद (बड़वानी). जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर पलसूद में बच्चों को पुराना जंग लगा हैंड ग्रेनेड (हथगोला) मिला। सूचना के बाद बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) इंदौर की टीम ने पलसूद पहुंचकर बम बरामद किया। जहां बम मिला उस जगह को उपकरणों की मदद से जांचा। टीम ने हथगोले को मैगजीन में सील किया। एसपी ने अफसरों को जांच के निर्देश दिए।
राजपुर टीआई आरके गेहलोत ने बताया रविवार शाम करीब ६ बजे वार्ड क्रमांक-३ के साई कॉलोनी में शौच के लिए गई मुस्कान को गेंद जैसा लोहे का टुकड़ा दिखा। उसने इसे उठाया और अन्य बच्चों को दिखाया। इस पर मुस्कान व बच्चों ने परिजनों व रहवासियों से चर्चा की। मामला पार्षद पति सुनील सेन तक पहुंचा। उन्होंने पलसूद चौकी पर इसकी सूचना दी। पुलिस ने लोगों से जंग लगा हथगोला लिया और कायमी कर वरिष्ठ अफसरों को सूचना दी। सोमवार को बीडीएस इंदौर की टीम चौकी पहुंची। टीम के प्रभारी हालिद मुश्ताक के नेतृत्व में टीम ने पूरी जमीन पर सर्चिंग की। बम डिटेक्टर एवं अन्य उपकरणों की मदद से जांच पड़ताल की गई।
॥यह हथगोला काफी पुराना है। करीब 10 साल पुराना हो सकता है। यह पूरी तरह से निष्क्रिय और अनुपयोगी हो चुका है। इसे इंदौर कोर्ट में प्रस्तुत करेंगे और वहां से अनुमति मिलने के बाद पूरी पड़ताल करेंगे। -हालिद मुश्ताक
टीम प्रभारी बीडीएस इंदौर
॥बम वहां कहां से आया पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है। वैसे बम निष्क्रिय और जंग लगा काफी पुराना है जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। -जितेंद्रसिंह कुशवाह, एसपी बड़वानी
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.