| गुना | 2.0 |
| शहडोल | 0.9 |
| शिवपुरी | 0.8 |
दूसरे दिन भी बारिश, अब बढ़ेगी ठंड
राजधानी में शनिवार को दिन-भर चली तेज हवा और शाम को हुई बारिश ने ठंडक में इजाफा कर दिया। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह 25.4 डिग्री से. दर्ज किया गया। शुक्रवार को यह 26.4 डिग्री था। रविवार से बादल छंटना शुरू होंगे। इससे तापमान में और भी गिरावट आएगी। शुक्रवार शाम से शुरू हुई बारिश देर रात तक चलती रही।
शनिवार सुबह करीब डेढ़ घंटे तक कोहरा छाया रहा। इसके चलते विजिबिलिटी अपने सामान्य स्तर पांच हजार मीटर से घटकर तीन हजार मीटर तक हो गई। कोहरा छटने के बाद भी बादल छाए रहे। इसके साथ ही हवा की रफ्तार तेज हो गई। सामान्य तौर पर आठ से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा 20 से 25 की रफ्तार से चल रही थी।
इसके कारण दिन में ज्यादा ठंड महसूस की गई। इससे लोग दिन-भर ठिठुरते रहे। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को यह 26.4 था।
इसलिए हो रही है बारिश
मौसम वैज्ञानिक मंगलेश रैक्वपर्ण ने बताया कि प्रदेश में अब भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने का सिलसिला जारी है। इसी वजह से बारिश हो रही है।
सुबह छा सकता है कोहरा
मौसम केंद्र के मुताबिक रविवार शाम से प्रदेश में बादल छंटने लगेंगे। इसके बाद उत्तरी दिशा से हवाएं आना शुरू होंगी। ऐसे में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। रविवार सुबह कोहरा भी छा सकता है।
रात को फिर हुई बारिश
शनिवार शाम को फिर बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों ने ठंड में बढ़ोतरी का अहसास किया। रैक्वपर्ण के मुताबिक बारिश के कारण मौसम में पहले ही ठंडक बढ़ चुकी है। बादल भी छाए हुए हैं, जिससे ठंड अधिक महसूस हो रही है। बैरागढ़ स्थित मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह 8:30 से रात 11:30 बजे तक 1.8 मिली बारिश दर्ज हुई।
पांच साल बाद दिसंबर में इतनी बारिश
शनिवार सुबह 8:30 बजे तक शहर में 1.95 सेमी पानी बरस चुका था। दिसंबर में यहां पांच साल बाद इतनी बारिश हुई है। इससे पहले 17 दिसंबर 2009 को 3.5 सेमी पानी बरसा था। राजधानी में इस साल अक्टूबर में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई। नवंबर में 1.14 सेमी पानी बरसा था।
आगे की स्लाइड्स में मध्यप्रदेश में बारिश की PHOTOS....