पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कलेक्टाेरेट : हेलमेट लगाकर नहीं आए तो 100 रुपए जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| यदि आप टू व्हीलर से किसी काम से कलेक्टोरेट जा रहे हैं तो हेलमेट लगाना मत भूलिएगा। हेलमेट नहीं लगाने वाले टू व्हीलर सवारों से गेट पर ही जुर्माना वसूला जाएगा। पुलिस ही नहीं, जिला प्रशासन के अफसर भी हेलमेट न पहनने वालों के चालान बनवा रहे हैं। सोमवार को यहां 160 बाइक सवारों से हेलमेट न लगाने पर जुर्माना वसूला गया।
कलेक्टर निशांत वरवड़े ने हेलमेट न पहनने वाले दोपहिया वाहन सवारों के कलेक्टोरेट परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए एसडीएम व तहसीलदारों की ड्यूटी लगाई गई है। 31 अक्टूबर तक के लिए अफसरों का ड्यूटी चार्ट बना दिया गया है। हर अफसर को हफ्ते में एक दिन हेलमेट अभियान को सफल बनाने का जिम्मा दिया गया है।
कर्मचारियों को भी बिना हेलमेट प्रवेश नहीं
कलेक्टर ने आदेश में स्पष्ट किया है कि हेलमेट लगाकर न आने वाले बाइक सवार कर्मचारियों से भी जुर्माना वसूला जाएगा। सोमवार को कार्रवाई के दौरान जिन 160 लोगों के चालान काटे गए, उनमें कर्मचारी भी शामिल हैं। मंगलवार को यहां जनसुनवाई है, इस दौरान बिना हेलमेट के आने वाले टू व्हीलर सवारों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।