पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंएक जगह, जहां हर तरफ से आ रही है चीखने-चिल्लाने की आवाजें। इसके बावजूद कोई नाच रहा है तो कोई सीटियां और तालियां बजा रहा है। किसी के हाथों में बधीं है जंजीर तो किसी की हो रही है पिटाई। क्या है ये माजरा? आखिर उस चिल्लाती लड़की को वह आदमी क्यों मार रहा था?
सवाल बहुत हैं लेकिन जवाब सिर्फ एक। जवाब भी ऐसा जिसे आप मानने को तैयार नहीं होंगे। आपको बता दें कि यह सब होता है मध्यप्रदेश में बैतूल के मलाजपुर इलाके में। यहां लगता है भूतों का मेला। जी हां, यहां दिखती है इस वैज्ञानिक युग की एक स्याह तस्वीर। इस मेले में देश के अलग-अलग राज्यों से भूत आते हैं। आज के इस पैकेज में Dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है इस भूतों के मेले के बारे में।
यूं तो अगर आपके घर में किसी को भूख कम लगे, पेट दर्द हो या चक्कर आए तो आप सीधे डॉक्टर के पास जाएंगे और दवा लेंगे, लेकिन यहां ऐसा नहीं होता है। यहां पर इस कमजोरी को माना जाता है प्रेतबाधा। माना जाता है कि किसी बुरी आत्मा ने उस इंसान के शरीर पर कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं, जो लोग इन भूतों के शिकार बताए जाते हैं वो भी यहां आने के बाद अच्छा महसूस करने लगते हैं। बस यहीं से शुरू होती है भूतों की ये अनोखी दास्तां। आधुनिकता के इस युग में अंधविश्वास की ये पोटली ऐसे ही कई सारे रहस्यों को समेटे है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.