भोपाल। भोपाल एवं सीहोर के जूनियर मेधावी छात्रोंं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आईईएस पब्लिक स्कूल एवं डी बी डिजिटल द्वारा कराए गए जूनियर यंग माइंड टैलेंट सर्च 2015 का पुरस्कार वितरण समारोह आईईएस पब्लिक स्कूल के सभा गृह में संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा 11 जनवरी को स्कूल के कक्षा 1 से 6 वी के छात्रों के लिए रखी गई थी एवं जिसका रिज़ल्ट 27 जनवरी को आईईएस पब्लिक स्कूल की वेबसाइट पे घोषित किया गया था।
कार्यक्रम की शुरूआत आईईएस ग्रुप के चेयरमैन इंजीनियर बी.एस यादव के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि 'ऐसे टेस्ट द्वारा छात्रों को भी प्रोत्साहन मिलता है'। इसके बाद आईईएस ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स के इंजीनियरिंग के छात्रों ने रंगारंग डांस प्रस्तुति दे कर उपस्थित सभी का मनमोह लिया। जूनियर यंग माइंड टैलेंट सर्च 2015 के पुरस्कार वितरण समारोह में कक्षा 1 से 3 के छात्रों को फ़र्स्ट प्राइज में साइकल , सेकंड प्राइज टेबल , थर्ड प्राइज – लर्निंग लैपटॉप बांटे गए।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कौन रहे जूनियर यंग माइंड टैलेंट सर्च 2015 के विजेता...