पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PICS: इंटर कॉलेज यूथ फेस्ट में सजी 'इकोनॉमिकल कव्वाली' की महफिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. इंस्टीट्यूट फॉर एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन (आईईएचई) में आयोजित इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल में बुधवार को स्किट और ‘इकोनॉमिक्स कव्वाली’ आकर्षण का केंद्र रहे। डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स के स्टूडेंट्स ने कव्वाली में इकोनॉमिक्स की टर्मिनोलॉजी और देश की अर्थव्यवस्था को कव्वाली के रूप में प्रस्तुत किया। साथ ही स्किट और माइम के डिपार्टमेंटल कॉम्पिटीशन भी हुए।
कुछ इस तरह रही कव्वाली
कव्वाली ‘चढ़ता सूरज धीरे-धीरे ढलता है ढल जाएगा...’ की तर्ज पर ‘आज मुनाफे पर इतराने वाले कल पछताएगा, चढ़ता सेंसेक्स धीरे-धीरे गिरता है गिर जाएगा...’ की प्रस्तुति दी। इसके अलावा यो यो एडम स्मिथ, माइक्रो ऑल नाइट, वी डू चैट ऑल नाइट आदि पैरोडीज के जरिए स्टूडेंट्स ने लोगों को हंसाया। इसके बाद ‘जिसकी सेविंग छोटी उसका भी बड़ा नाम है, बैंक लोन न दे चिट फंड का भी ये काम है...’ की परफॉर्मेंस देकर स्टूडेंट्स ह्यूमर क्रिएट किया।
देशप्रेम की झलक भी दिखी

ईवेंट में देशप्रेम की झलक भी देखने को मिली। एक प्रस्तुति में भगत सिंह बने स्टूडेंट रवि बैरागी ने कहा कि ‘खून बहाना कोई बड़ी बात नहीं बिस्मिल साहब! बड़ी बात तो यह है कि, मेरे जिस्म से निकली एक-एक बूंद, आने वाली नस्ल में उबाल ला सकती है, या नहीं?’ देश की आजादी के लिए शहीद हुए क्रांतिकारियों को फांसी दिए जाने के दृश्य ने कॉलेज कैंपस के माहौल को काफी इमोशनल बना दिया। यूथ फेस्ट में टेक्निकल रंगोली, अंताक्षरी आदि का भी आयोजन किया गया।