पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कड़ी सुरक्षा के बीच आज कोर्ट में पेश होंगे इंडियन मुजाहिद्दीन आतंकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन और सिमी के सक्रिय सदस्य अबु फैजल समेत 12 आतंकवादियों को मंगलवार को जिला अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया जाएगा। सभी आतंकवादी एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) की रिमांड पर हैं।

विगत 30 सितंबर और एक अक्टूबर की रात खंडवा जेल से अपने पांच साथियों के साथ फरार हुए अबु फैजल को एटीएस ने 23-24 दिसंबर की रात सेंधवा के देहात क्षेत्र से इरफान नागौरी और खालिद अहमद के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद एटीएस ने अबु फैजल के नौ साथियों को उज्जैन और शोलापुर से गिरफ्तार किया था। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और बम मिले थे।

इन आतंकवादियों के संबंध अल कायदा समेत अन्य आतंकवादी संगठनों से हैं। इनके तीन साथियों गुलरेज, माजिद नागौरी और साजिद उर्फ गुड्डू नागौरी पर एटीएस ने 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इसमें से माजिद ने चार दिन पहले भोपाल की सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया।