मंडीदीप. नगर के औद्योगिक क्षेत्र में एकेवीएन दो प्रवेश द्वारों का निर्माण कराएगा। इसके तहत हाईवे के पास आयशर रोड एवं नयापुरा में वर्धमान रोड पर प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इस पर एकेवीएन करीब 50 लाख रुपए खर्च करेगा। औद्योगिक क्षेत्र में एलईडी लाइट लगाई जाएगी, डामरीकरण होगा। ड्रेनेज सिस्टम को भी व्यवस्थित किया जाएगा।
क्षेत्र में हाईवे के दोनों किनारों भी व्यवस्थित नजर आएंगे। इसके लिए एकेवीएन ने उद्योगपतियों के सहयोग से यहां फूल वाले पौधे लगाने की योजना बनाई है। जो हाईवे से गुजरने वालों को आकर्षित करेंगे। योजना को मूर्तरूप देने के लिए अगले महीने से काम शुरू किया जाएगा।
औद्योगिक क्षेत्र के साथ अतिक्रमण मुक्त हुए हाईवे पर स्थित तिराहों एवं चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। योजना को मूर्त रूप देने के लिए अगले महीने से काम शुरू किया जाएगा। मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं प्रशासन का मानना है कि क्षेत्र के हरा-भरा होने से वायु प्रदूषण भी कम होगा।