पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बचपन के शौक ने बना दिया जूडो कराटे का अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. घर में दादा दादी और मम्मी पापा का अगर किसी जज्बे को लेकर प्रोत्साहन मिल जाए तो बच्चा हर सफलता को आसानी से छू लेता है। साथ ही अपने लक्ष्य को पाने के लिए उसे आसानी भी होती है। भगवान की कृपा और परिवारजनों का आशीर्वाद लेकर बच्चा कम उम्र में ही हर ऊंचाई को पाने की हर संभव कोशिश भी करता है।
इंदौर में जूडो कराटे चैंपियनशिप का खिताब लेकर लौटीं काॅर्मल काॅन्वेंट स्कूल भेल की कक्षा 10 में पढ़ने वाली छात्रा तनुश्री गुप्ता ने इस बारे में भेल भास्कर से चर्चा की। तनुश्री अपनी सफलता के पीछे अपने दादा आरडी गुप्ता, दादी जनक गुप्ता का सहयोग मानती हैं, जिनके द्वारा समय-समय पर दिशा दी गई।
मां डॉ. अनुपमा गुप्ता अपने पेशे से समय निकाल कर तनुश्री के साथ रहीं। वहीं पिता डाॅ. अतुल गुप्ता कॅरियर कॉलेज में डॉक्टर हैं, वह भी तनुश्री से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते रहे। इसके अलावा तनुश्री अपनी प्रिंसिपल सिस्टर पवित्रा की तारीफ करती हैं। उनका कहना है कि वह हर छात्रा को आगे बढ़ने के लिए काफी गाइडेंस देती हैं।
यही कारण है कि इस स्कूल की कई छात्राएं किसी न किसी क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। अभी हाल ही में तनुश्री इंदौर में आयोजित चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल लेकर लौटी हैं। जबकि नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था।