भोपालः भोपाल एवं सीहोर के जूनियर मेघावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के उदेश्य से आईईएस पब्लिक स्कूल और डी बी डिजिटल द्वारा कराये गए जूनियर यंग माइंड टैलंट सर्च 2015 का पुरस्कार वितरण समारोह आज आईईएस पब्लिक स्कूल के सभा गृह में 12 बजे से रखा गया है।
यह प्रतियोगिता आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा 11 जनवरी को स्कूल के कक्षा 1 से 6 वी के छात्रों के लिए रखी गई थी एवं जिसका रिज़ल्ट 27 जनवरी को आईईएस पब्लिक स्कूल की वेबसाइट पेर घोषित किया गया था।