पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. प्रदेश के चार शहरों में सात बिल्डरों के यहां पड़े आयकर विभाग के छापों में कई ऐसे दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनमें किसानों के साथ नगद में किए गए लेन-देन का ब्यौरा है। यह राशि एकमुश्त 50 लाख रुपए तक है। दूसरे दिन जारी कार्रवाई में अब तक इन बिल्डरों के यहां से 22 लॉकर्स, ढाई करोड़ रुपए नगद और डेढ़ करोड़ रुपए मूल्य के जेवर मिल चुके हैं। छापे की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रहने की संभावना है।
सूत्रों ने बताया कि स्वदेश डेवलपर के नाम से काम करने वाले सिग्नेचर ग्रुप से जुड़े नितिन अग्रवाल के मुंबई के वासी में 21 फ्लैट के बिल्डिंग प्रोजेक्ट की जानकारी मिली है। इस संबंध में मिले दस्तावेज के बाद विभाग की एक टीम मुंबई रवाना हुई है। एजी-8, सिग्नेचर, सफायर, साईंनाथ, हर्षित इन्फ्रास्ट्रक्चर और एस एंड वी इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स की संपत्ति के मूल्य का आकलन शुरू कर दिया गया है।
जांच में यह भी सामने आया
:सिग्नेचर ग्रुप के एक प्रोजेक्ट में 180 फ्लैट के दो-दो एग्रीमेंट मिले हैं। इसमें राशि का अंतर है। इन फ्लैट की खरीद में नगद रूप से किए गए लेन-देन की भी जानकारी सामने आई है।
:रायपुर में सफायर बिल्डर के ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनमें नाम के आगे कोडवर्ड में राशि लिखी हुई थी।
:दो बिल्डरों के यहां ही चार किलो सोना मिला।
:पेन ड्राइव के साथ कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क खंगाली जा रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.