भोपाल। अरेरा काॅलोनी में दस नंबर मार्केट के पास नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा बनाई जा रही झांकी में कैलाश मानसरोवर की झलक दिखाई देगी। समिति के अध्यक्ष राहुल मालवीय ने बताया कि झांकी में शिव परिवार, शिवलिंग व नाग कन्याओं के दर्शन होंगे और पर्वत, नदी और झरने झांकी का खास आकर्षण होंगे। कैलाश पर्वत की एक गुफा में विराजमान रहेगी मां दुर्गा की प्रतिमा।
ये होगी झांकी की खासियत
15 लाख रुपए होगी कुल लागत
5 हजार स्क्वायर फीट है इसका कुल क्षेत्रफल
55 फीट होगी इसके पंडाल की ऊंचाई
25 कलाकारों की टीम विनोद डहेरिया के नेतृत्व में कर रही है निर्माण।