पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kasturba Hospital, Bhopal, Madhya Pradesh

पहले गिरी थी छत, अब आग की अफवाह से दहल गया लोगों का दिल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। कस्तूरबा अस्पताल में महिला वार्ड की छत ढहने की घटना के बाद अफवाहों का बाजार गर्म है। पिछले दिनों नर्सिंग कॉलेज की छत गिरने की अफवाह फैली तो गुरुवार को अस्पताल में आग लगने की अफवाह फैल गई।

कस्तूरबा अस्पताल की ओपीडी में सुबह करीब 9.30 बजे मरीज अपने नंबर आने का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान एयर कंडीशन के प्लग से धुंआ निकलना शुरू हुआ और तेज आवाज के साथ एमसीबी सर्किट ट्रिप हो गया।

बाहर घूम रहे कुछ युवकों ने अस्पताल के बाहर निकलकर अफवाह फैला दी कि अस्पताल में आग लग गई। इसके बाद तो अस्पताल का स्टाफ और कई लोग ओपीडी की तरफ भागे, लेकिन हकीकत देख वापस लौट गए।