पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kolar 52 Million New Water Supply System

कोलार के लिए 52 करोड़ से नया वाटर सप्लाई सिस्टम, मार्च में शुरू होगा काम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. नगर निगम प्रशासन जल्द ही कोलार के रहवासियों के लिए 52 करोड़ रुपए की लागत से नया वाटर सप्लाई सिस्टम स्थापित करेगा। इस काम के लिए 27 करोड़ रुपए की पहली किस्त निगम को मिल गई है। योजना के लिए केरवा डेम से पानी लेकर कोलार की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों को सप्लाई किया जाएगा।
निगम के चीफ इंजीनियर डीके भावसार ने बताया कि केंद्र सरकार की अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम फॉर स्माल एंड मीडियम टाउन (यूआईडीएसएसएमटी) योजना के तहत इस प्रोजेक्ट पर जल्द अमल शुरू किया जा रहा है। मार्च महीने के अंत तक इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।
भावसार ने बताया कि इस योजना की लागत के कुल 52 करोड़ रुपए में से 80 फीसदी राशि केंद्र सरकार देगी, जबकि राज्य सरकार और नगर निगम को 10-10 फीसदी राशि अपने अंशदान के तौर पर देनी होगी। निगम ने अपने हिस्से की राशि के लिए नए वित्तीय वर्ष में 5 करोड़ 20 लाख रुपए का बजट प्रस्तावित किया है।
97 कॉलोनियों के 1.5 लाख लोगों को फायदा
पानी सप्लाई के नए सिस्टम की स्थापना के बाद कोलार क्षेत्र की 97 से ज्यादा कॉलोनियों के डेढ़ लाख से ज्यादा रहवासियों को फायदा होगा। अभी यहां रोजाना 25 से ज्यादा टैंकरों से पानी सप्लाई किया जाता है।
नए सिस्टम के तहत ये काम होंगे
- 5 ओवरहेड टैंक बनेंगे
- 27 मिलियन गैलन पानी के रोजाना ट्रीटमेंट के लिए एक प्लांट स्थापित किया जाएगा
- वाटर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी