पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Late Nights Are Improving Pipeline Leakage

देर रात तक सुधारते रहे पाइपलाइन का लीकेज, आज भी नहीं आएगा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. कोलार प्रोजेक्ट की मेन लाइन में हुए लीकेज को खोजने के लिए नगर निगम के अमले को मंगलवार को चार स्थानों पर खुदाई करनी पड़ी। काफी देर ढूंढ़ने के बाद जब लीकेज मिला तो देर रात तक इसे दुरुस्त करने का काम चलता रहा। ऐसे में बुधवार को भी कोलार प्रोजेक्ट से पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी।
इधर, पानी न मिलने से मंगलवार को शहर के कई हिस्सों में लोग परेशान हुए। नगर निगम ने भी अपने दावे के विपरीत केवल चार इमली क्षेत्र में टैंकरों से पानी पहुंचाया। निगम के मुख्य अभियंता डीके भावसार ने बताया कि पाइपलाइन के जोड़ पर पेड़ की जड़ों ने कपलिंग रबर को नुकसान पहुंचा दिया था। यह जड़ें पाइपलाइन के भीतर घुस गई थीं, इससे रिसाव शुरू हो गया। गुरुवार से पानी सप्लाई सामान्य हो जाएगी।