(पेड़ पर लटका तेंदुआ का शव)
छतरपुर. पन्ना टाइगर रिजर्व के गहरीघाट रेंज की झालर बीट में एक तेंदुआ मृत अवस्था में तेंदू के पेड़ में लटका मिला। पन्ना नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर आर श्रीनिवास मूर्ति ने बताया कि दैनिक गश्ती के दौरान एक तेंदू के पेड़ पर करीब 20 फीट की ऊंचाई पर नर तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। उन्होंने बताया कि किसी प्राकृतिक बीमारी के कारण ही तेंदुए की मौत हुई होगी। काफी समय पहले मौत हो जाने से पक्षियों ने उसके शव के अधिकतर हिस्से को खा लिया।
पन्ना टाइगर रिजर्व से गायब बाघिन मिली
लंबे समय से पन्ना टाइगर रिजर्व से गायब बाघिन पी - 433 चंद्रनगर रेंज में मिली। रेंज के चुरारन गांव में बीते दिनों गाय का शिकार करने के कारण लोगों में दहशत थी। बाघिन को बेहोश करके रेडियो कॉलर पहना दिया गया है और उसे वापस पन्ना नेशनल पार्क में पहुंचा दिया। रेडियो कॉलर से अब उसकी लोकेशन मिलती रहेगी। अर्धवयस्क इस बाघिन के गले में रेडियो कॉलर नहीं होने से उसकी तलाश नहीं हो पा रही थी।
आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटो।